उत्तराखंड के प्रसिद्ध कहानीकार डॉ अरुण प्रकाश को मिला अटल बिहारी साहित्य सम्मान

उपन्यासकार डॉ अरुण प्रकाश ढोंडियाल को मिला अटल बिहारी साहित्य सम्मान

अविकल उत्तराखण्ड

दिल्ली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कथाकार और उपन्यासकार डॉ अरुण प्रकाश ढोंडियाल को इस साल का अटल बिहारी बाजपेयी साहित्य सम्मान मिला है। देश की प्रसिद्ध 25 विभूतियों को इस सम्मान से इस साल दिल्ली में नवाजा गया है। हर साल इस सम्मान से अलग अलग विधा में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। ये सम्मान देश और विदेश में सम्माननीय कार्य करने वालों को दिया जाता है।


उत्तराखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार और मुख्य रूप से आंचलिक कहानीकार डॉ अरुण प्रकाश ढोंडियाल को ये सम्मान दिया गया है। ये उत्तराखंड के लिए एक गौरव का पल है।


ये सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग अलग विधा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को हर साल दिया जाता है। ऐसा पहला मौका है कि किसी उत्तराखंडी साहित्यकार को इस सम्मान से नवाजा गया है। डॉ ढोंडियाल उत्तराखंड के पौड़ी जिले के दुमलोट गांव के मूल निवासी हैं। वे दिल्ली में शिक्षा विभाग में बड़े पद पर रहे हैं और वर्तमान में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। डॉ ढोंडियाल ने सेवानिवृत्त होने के बाद अपना सारा पैसा गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल बनाने में खर्च कर डाला।


ये भी बताना ज़रूरी है कि आंचलिक कथाकार डॉ ढोंडियाल ने 5 आंचलिक उपन्यास भी लिखे हैं। उनके 3 कहानी संग्रहों का अंग्रेजी में भी अनुवाद हो चुका है।
अटल सुकन्या सम्मान के तहत 750 गरीब कन्याओं को 5-5 हज़ार की सम्मान राशि भी प्रदान की गई।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *