राज्यपाल ने मुन्स्यारी में कहा, स्वंय सहायता समूह के उत्पादों की मार्केटिंग जरूरी

आध्यात्मिक – एडवेंचर व नेचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं

आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया हौसला

अविकल उत्तराखण्ड

मुन्स्यारी(पिथौरागढ़)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से.नि) ने पिथौरागढ़ के दो दिवसीय दौरे के दौरान दूसरे दिन रविवार को मुनस्यारी पहुंचे। राज्यपाल ने मुनस्यारी में आईटीबीपी के जवानों के साथ अपने अनुभव साझा किये और उनका हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें भारत तिब्बत सीमा पर देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।


राज्यपाल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मिले। राज्यपाल द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनकी आय के बारे में जानकारी ली गई तथा जिला प्रशासन को निर्देश दिये गये कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने हेतु समुचित प्रयास किये जायें।

उन्होंने उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही ताकि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिल सके। स्वयं सहायता समूहों द्वारा महामहिम राज्यपाल को स्थानीय खाद्य उत्पादों सहित अंगूरा खरगोश के ऊन से बनी पश्मीना शॉल, नारायण आश्रम का काष्ठ कला मॉडल एवं कालीन भेंट की गई।

इस दौरान राज्यपाल ने कालीन बनाने वाली “प्रेरणा स्वयं सहायता समूह मुनस्यारी” को 51 हजार देने की घोषणा की। रा

राज्यपाल ने कहा कि जनपद में आध्यात्मिक टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म एवं नेचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। जिला प्रशासन को चाहिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनपद में टूरिज्म को विकसित करें।

राज्यपाल ने जिले के वाइब्रेंट विलेज एवं आदि कैलाश/ लिपुलेख क्षेत्र के विकास हेतु किये जा रहे विकासपरक कार्यों की जानकारी ली।


राज्यपाल ने कहा कि मुन्स्यारी अपने आप में एक सुन्दर जगह है। यहां कई महान विभूतियों ने जन्म लिया है।यहां के लोग प्रशासनिक सेवा के उच्च पदों पर भी देश के अलग-अलगअ स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन को मुनस्यारी क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी एवं दूर संचार कनेक्टिविटी विकास पर विशेष ध्यान देने के र्निर्देश दिये ताकि क्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके।
राज्यपाल ने डीएम से कहा कि समय-समय पर भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाय। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर भी सख्ती से लगाम लगाने के निर्देश पुलिस व जिला प्रशासन को दिये।

राज्यपाल ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी मुनस्यारी व अन्य अधिकारियों से जनपद के विकास हेतु किए जा रहे विकासपरक कार्यों की जानकारी ली। जनपद के विकास की संभावनाओं व चुनौतियों पर चर्चा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।


इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, एसपी लोकेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी दिवेश शाशनी व अनिल शुक्ला, सीओ आईटीबीपी 14 बटालियन हरेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *