हरीश ने चंपावत प्रकरण में भाजपा की गुटबाजी पर साधा निशाना

“मैसेंजर को शूट करना सत्ता का अहंकार”

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरी

आनंद महरा पर कार्रवाई पर उठाए सवाल

भाजपा के भीतर मंडल स्तर की गुटबाजी उजागर हुई

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने चंपावत के कथित गैंगरेप और पोक्सो प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से राज्य सरकार और भाजपा पर  सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में भाजपा के भीतर मंडल स्तर तक राजनीतिक संघर्ष और गुटबाजी उजागर हुई है, जबकि कांग्रेस को अनावश्यक रूप से इसमें घसीटने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरी ओर, चंपावत मामले में भाजपा महिला मोर्चा भी सड़क पर उतर गई है। और कांग्रेस केबखिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इधऱ, पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपनी ताजी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि चंपावत प्रकरण में पहले पीड़िता के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन बाद में वही पिता और पीड़िता आरोपों से पीछे हट गए। उन्होंने पुलिस और मेडिकल अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास होने का भी उल्लेख किया। रावत ने कहा कि मामला अब न्यायालय में जाएगा, इसलिए वह इस पर अधिक टिप्पणी नहीं करेंगे।


पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया कार्यकर्ता आनंद महरा का जिक्र करते हुए कहा कि उसका अपराध केवल इतना है कि उसने कथित घटना की जानकारी मिलने पर थाने पहुंचकर पुलिस से पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की और सोशल मीडिया के जरिए मामले को सामने लाया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सैकड़ों लोग फेसबुक लाइव और रील बनाकर घटनाओं को सार्वजनिक करते हैं, ऐसे में केवल एक व्यक्ति को निशाना बनाना उचित नहीं कहा जा सकता।


हरीश रावत ने भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि किसी कांग्रेस नेता की इस कथित षड्यंत्र में भूमिका है तो सरकार को प्रमाण सहित खुलासा करना चाहिए। उन्होंने लिखा कि “मैसेंजर को शूट करना सत्ता का अहंकार दर्शाता है” और भाजपा के आंतरिक विवाद में कांग्रेस को लपेटने का प्रयास किया जा रहा है।
पोस्ट के अंत में उन्होंने चंपावत को न्याय के देवता गोलज्यू महाराज की धरती बताते हुए न्याय की उम्मीद जताई।

देखें पूर्व सीएम की फेसबुक पोस्ट

https://www.facebook.com/share/p/1KeQZbANrx/

उधर, इस मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा ने भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

चंपावत प्रकरण में कांग्रेस एवं विपक्षी दलों की साजिश के खिलाफ प्रदेशभर में महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन शुरू कर दिया है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में यह कार्यक्रम 9 मई से 11 मई तक विभिन्न जनपदों में आयोजित होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस एवं विपक्षी दल लगातार महिलाओं, युवाओं एवं समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। चंपावत प्रकरण को राजनीतिक रंग देकर भाजपा सरकार एवं संगठन की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे प्रदेश की मातृशक्ति कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव महिला सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के पक्ष में खड़ी रही है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ लेने का काम किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल सुनियोजित तरीके से प्रदेश में अराजकता का वातावरण बनाना चाहते हैं, लेकिन उत्तराखंड की जनता उनके षड्यंत्रों को भलीभांति समझ चुकी है। महिला मोर्चा प्रदेशभर में प्रेस वार्ता कर जनता को वास्तविक तथ्यों से अवगत कराएगा तथा कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करेगा।

महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत उत्तरकाशी में डॉ स्वराज विद्वान, चमोली में श्रीमती पुष्पा पासवान एवं श्रीमती दमयंती रतूड़ी, रुद्रप्रयाग में श्रीमती आशा नौटियाल, टिहरी में श्रीमती गीता रावत, देहरादून ग्रामीण में श्रीमती मधु चौहान एवं श्रीमती नीरू देवी, ऋषिकेश में श्रीमती नेहा जोशी, हरिद्वार में श्रीमती किरण जैसल एवं श्रीमती अन्नू कक्कड़, रुड़की में श्रीमती विनोद अग्रवाल एवं श्रीमती अनीता अग्रवाल, कोटद्वार में श्रीमती मधु भट्ट, पौड़ी में सुषमा रावत, पिथौरागढ़ में श्रीमती कल्पना देवलाल एवं श्रीमती कमला चुफाल, बागेश्वर में श्रीमती प्रभा गाड़िया एवं श्रीमती पार्वती दास, रानीखेत में श्रीमती विमला रावत एवं श्रीमती ज्योति शाह, अल्मोड़ा में श्रीमती किरण पंत एवं श्रीमती गंगा बिष्ट, चंपावत में श्रीमती रुचि भट्ट और सुश्री हेमा जोशी, नैनीताल में श्रीमती रुचि भट्ट एवं श्रीमती शांति मेहरा, काशीपुर में सुश्री सीमा चौहान एवं श्रीमती ऊषा चौधरी एवं ऊधमसिंह नगर में श्रीमती रुचि भट्ट एवं श्रीमती रश्मि रस्तोगी प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में रहेगी साथ ही विभिन्न जिलों में पुतला दहन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

रुचि भट्ट ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश की महिलाओं की आवाज बनकर कांग्रेस एवं विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Pls clik-खास खबरें

चम्पावत दुष्कर्म केस-  साजिश रचने के आरोप में दो गिरफ्तार

क्रिकेट मैदान का लोकार्पण, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे

आईएएस कुर्वे सचिन कुर्वे चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *