यूकॉस्ट में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम के साथ स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

अविकल उत्तराखण्ड


देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रही, जो स्वस्थ, संतुलित और दीर्घायु जीवन के लिए योग के महत्व को रेखांकित करती है।
इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने योग जैसी पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को विज्ञान आधारित जनकल्याणकारी पहलों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।


कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के योग विशेषज्ञ डॉ. अनिल थपलियाल ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने मानसिक शांति, एकाग्रता और शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव किया।
कार्यक्रम का पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक सजगता और आंतरिक संतुलन से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर यूकॉस्ट के वैज्ञानिक, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Pls clik-

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- जनसमूह के साथ सीएम ने किया योगाभ्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *