उप शिक्षा अधिकारियों की नई तैनाती, स्थानांतरण आदेश जारी

देखें सूची, प्रशिक्षण के बाद संभालेंगे कार्यभार

नियुक्ति-सुषमा उनियाल बनीं GMVN की गैर सरकारी निदेशक

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक) सेवा संवर्ग के अंतर्गत उप शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वित्तीय प्रशासन प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र, देहरादून में आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणरत उप शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण के बाद नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्थानांतरण अधिनियम, 2017 की धारा 18(1) में वर्णित प्रावधानों के तहत संबंधित उप शिक्षा अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख निर्धारित स्थान पर पदस्थापित/तैनात किया गया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों को निर्धारित तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

गढ़वाल मंडल विकास निगम में सुषमा उनियाल गैर सरकारी निदेशक नामित

शासन ने टिहरी गढ़वाल की सुषमा उनियाल को गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक के पद पर नामित किया है। इस संबंध में संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार सुषमा उनियाल को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से निगम में गैर सरकारी निदेशक के पद पर नामित किया गया है। उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों और सेवा अवधि के संबंध में संबंधित प्रशासकीय विभाग की ओर से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

देखें सूची

सुश्री सुषमा उनियाल, जनपद-टिहरी गढ़वाल को ‘गढ़वाल मण्डल विकास निगम’ में ‘गैर सरकारी निदेशक’ के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एतद्वारा नामित किया जाता है।
उक्त महानुभाव के कर्तव्यों, दायित्वों अधिकारों एवं सेवा अवधि के सम्बन्ध में सम्बन्धित प्रशासकीय विभाग के द्वारा पृथक से आदेश निर्गत किये जायेंगे।
(आलोक कुमार सिंह) संयुक्त सचिव ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *