अविकल उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। जिले की तहसील भनोली में कार्यरत मुख्य प्रसासनिक अधिकारी प्रमोद नाथ गोस्वामी के वीर पुत्र भारतीय सेना के यूनिट 5 असम में लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गये।
लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का पार्थिव शरीर जम्मू से पंतनगर सेना के विशेष एअर क्राफ्ट और पंतनगर से अल्मोड़ा सेना के हेलीकॉप्टर से लाया जायेगा।
लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की उम्र 25 वर्ष 08 माह थी। सैन्य अफसर के निधन पर विभिन्न वर्गों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।




