बाल भवन आमवाला तरला में योग कार्यक्रम का आयोजन

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाल भवन आमवाला तरला में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को योग के महत्व तथा इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव श्रीमती आशा रानी पैन्यूली, परिषद के उपाध्यक्ष मोहन खत्री,मनोज कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कविता दत्ता एवं श्री मनजीत सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।


योग कार्यक्रम में आसपास के बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती बबीता तथा अन्य स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित अतिथियों ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए सभी से नियमित योग करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *