प्रेम प्रसंग वजह बनी हत्या की मुख्य वजह
अविकल उत्तराखण्ड
नई टिहरी। जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी 18 साल के केतन लाल की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को मुख्य कारक बताया जा रहा है।
युवक के एक दोस्त को भी गंभीर चोटें आई है।जिसका जिला अस्पताल बौराड़ी में उपचार चल रहा है।
लंबगांव थाना पुलिस ने मृतक केतन के पिता धनपाल लाल की तहरीर पर खोलगढ़ वल्ला निवासी यशवीर सिंह पंवार पुत्र विद्याधर पंवार पर मुकदमा दर्ज किया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाना लंबगांव में अपराध संख्या 09/2026,धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों को पूछताछ हेतु पुलिस हिरासत में लिया गया है। एसएसपी ने विवेचना पुलिस उपाधीक्षक महेश लखेड़ा को सौंपी गई है।बताया जा रहा है कि युवक और नाबालिग लड़की आपस में मोबाइल पर बात करते थे। यह बात परिजनों को पता चल गई थी।
रविवार को नाबालिग लड़की ने युवक को अपने घर बुलाया।जहां परिजनों ने युवक को कमरे में बंद कर पिटाई की।जिस कारण युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
इस हत्याकांड से इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है।



