नैनीताल जिले में वाहन दुर्घटनाग्रस्त,चार की मौत

अविकल उत्तराखंड

नैनीताल। जिले के धारी ब्लॉक में पर्यटकों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम नवाजिश खलीक और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि घायलों को तत्काल नजदीकी पदमपुरी अस्पताल ले जाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भीमताल रेफर किया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम और स्थानीय लोग मिलकर खाई में गिरे अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *