विजिलेंस ने रिश्वत लेते डॉक्टर को किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में विजिलेंस का ट्रैप

पांच हजार की रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन दबोचा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। विजिलेंस टीम ने रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाने के एवज में डॉक्टर उससे 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। सतर्कता विभाग की जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून ने ट्रैप टीम गठित की।

टीम ने 29 सितंबर 2026 को रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में कार्रवाई करते हुए डॉ. अंकुर ठाकुर को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। सतर्कता विभाग की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *