अविकल उत्तराखंड
कोटद्वार। भारत विकास परिषद, कण्व नगरी कोटद्वार शाखा द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्रास्टनगंज में गुरु-वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती रश्मि उनियाल को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने के उपरांत भारत विकास परिषद, कण्व नगरी शाखा की ओर से भी सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत कुकरेती को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शाखा की ओर से विद्यालय के सभी 27 छात्र-छात्राओं को अमूल कंपनी के गर्म इनर (बॉडी वार्मर) प्रदान किए गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को फ्रूट जूस, बिस्कुट, नमकीन एवं मिठाई भी भेंट की गई। विद्यार्थियों ने इस सहयोग के लिए भारत विकास परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के संयोजक राजदीप माहेश्वरी रहे, जबकि अध्यक्षता श्याम सुंदर अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय पर्यावरण संयोजिका मीनाक्षी शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर परिषद के सचिव प्रदीप अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, बीना मित्तल, राधेश्याम शर्मा, निधि गुप्ता, राजकमल माहेश्वरी, सुनीता अग्रवाल, शीला कुकरेती, राजेंद्र जखमोला सहित संरक्षक राधेश्याम शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के हित में किए गए इस सराहनीय सहयोग के लिए भारत विकास परिषद, कण्व नगरी कोटद्वार शाखा का आभार व्यक्त किया।




