आशा और जया को महिला कांग्रेस में नई जिम्मेदारी

अविकल उत्तराखंड

देहरादून/नई दिल्ली। कांग्रेस नेतृत्व ने आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को गढ़वाल मंडल महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष तथा जया कर्नाटक को कुमाऊं मंडल महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने दोनों नेताओं की नियुक्ति की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई है।


नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आशा मनोरमा डोबारियाल शर्मा ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *