सांसद अनिल बलूनी भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख बने। देखें सूची।

महेंद्र पांडेय को कार्यालय सचिव बनाया

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में सभी राज्यों से युवाओं और महिलाओं को मौका दिया गया है।

70 सदस्यीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से दो लोगों को जगह दी गई है। अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।बलूनी की वर्तमान टीम में 8 सांसद, दो विधायक और तीन पूर्व कैबिनेट मंत्री आज घोषित किए गये। प्रवक्ता बनाए गए राज्यवर्धन सिंह राठौर, शाहनवाज हुसैन व राजीव प्रताप रूडी तीनों पूर्व कैबिनेट मंत्री है।

जबकि, उत्तराखंड के महेंद्र पांडेय को कार्यालय सचिव बनाया गया है।

अनिल बलूनी पुनः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख बने। बलूनी राज्यसभा के सदस्य भी हैं और वह ऐसे तीसरे मीडिया विभाग के पदाधिकारी हैं जिन्हें मीडिया प्रमुख के साथ मुख्य प्रवक्ता का भी दायित्व दिया गया है। इससे पूर्व स्वर्गीय अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद मीडिया विभाग के प्रमुख के साथ-साथ मुख्य प्रवक्ता की दोहरी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *