आम का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कारण

अविकल उत्तराखंड।

गर्मियों में आम आसानी से बाजार में मिल जाता है और लोग इससे घर में तरह-तरह के व्यंजन बनाकर खाते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। भले ही आम में विटामिन- ए, विटामिन- बी, विटामिन- सी, विटामिन- ई, कॉपर, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन इनका फायदा सीमित मात्रा में सेवन करने से ही मिल सकता है। आइए जानते हैं कि आम के अधिक सेवन से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं।

एलर्जिक रिएक्शन की रहती है संभावना
आम के अधिक सेवन से एलर्जिक रिएक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। इसका मुख्य कारण इसमें मौजूद लेटेक्स है। आम में लेटेक्स प्रोटीन के समान ही होते हैं और अगर आप आम का अधिक सेवन करते हैं तो इससे शरीर में लेटेक्स भी बढ़ता है, जो त्वचा पर खुजली या एनाफिलेक्सिस का कारण बन सकता है। इसके कारण गले में सूजन और सांस लेने में गंभीर कठिनाई भी पैदा हो सकती है।

हो सकता है डायरिया
आम में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है और जब आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में फाइबर भी ज्यादा हो जाता है। इसके कारण आपको डायरिया की समस्या या फिर कई तरह की अन्य पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वैसे पाचन संबंधित समस्याएं किसी और वजह से भी हो सकती हैं, इसलिए ऐसा कुछ होने पर डॉक्टरी जांच को प्राथमिकता दें। वहीं डाइट में सीमित मात्रा में आम को शामिल करें।

मधुमेह होने की बढ़ जाती है संभावना
आम का अधिक सेवन शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकता है और इससे व्यक्ति के इंसुलिन में भी बदलाव होने लगता है। यह बदलाव मधुमेह का खतरा पैदा कर सकता है। बता दें कि मधुमेह एक गंभीर समस्या है, जो व्यक्ति को मौत के मुंह में भी धकेल सकती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही मधुमेह है तो वे कम ही आम का सेवन करें, वहीं स्वस्थ व्यक्ति भी सीमित मात्रा में आम खाएं।

बढ़ सकता है वजन
आम का अधिक सेवन बढ़ते वजन का कारण बन सकता है और इसकी मुख्य वजह इसमें मौजूद कैलोरी है। इस समस्या को सामान्य न समझें क्योंकि यह शरीर को कई अन्य बीमारियों का घर बना सकती है। वैसे कभी-कभी कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण भी लोगों का वजन बढऩे लगता है, इसलिए बढ़ते वजन की समस्या की असल वजह जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

गर्भावस्था में पहुंचा सकता है नुकसान
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए भी आम का अधिक सेवन नुकसानदायक है। इसमें कैलोरी और उच्च फाइबर मौजूद होता है, जिनकी अधिक मात्रा से गर्भवती महिला और होने वाले शिशु के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए अगर कोई महिला गर्भवती है तो वह आम का सेवन न करें या फिर बेहद कम मात्रा में करें। यही नहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *