नई दिल्ली। कोरोना संक्रमित राहत इंदौरी को पड़ा दिल का दौरा। ट्विटर पर उन्होंने दी थी स्वंय के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी।

कहा था कि वे अरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हो रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि वे ट्विटर पर अपडेट देते रहेंगे। उनके लिए दुआ करने की भी बात कही थी। लेकिन मंगलवार को ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती होने के बाद राहत इंदौरी को दो बार दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद स्थिति खराब होती चली गयी। मंगलवार की सांय 5 बजे राहत इंदौरी का निधन हो गया। राहत इंदौरी को 60 फीसदी निमोनिया भी था। उनका 70 प्रतिशत लंग खराब भी बताया गया। कोविड पॉजीटिव, हाईपर टेशंन और शुगर की भी परेशानी थी।

उनके निधन से समूचे विश्व में उनके प्रशंसकों को गहरा धक्का लगा है। अपनी शायरी से 70 वर्षीय राहत ने करोड़ों दिलों पर राज किया।