स्वामी अग्निवेश नही रहे

नई दिल्ली। प्रसिद्ध आर्य संन्यासी एवं समाजसेवी स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार की सांय निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से वसंतकुंज के इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस (ILBS) अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। वे पिछले 2—3 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। लेकिन उनकी स्थिति बहुत चिंताजनक बनी हुई थी। 81 वर्षीय स्वामी अग्निवेशजी पिछले दो दिनों से बिल्कुल अचेत थे। आज सांय उनका निधन हो गया।

पूर्व विधायक अग्निवेश ने 1970 में एक राजनीतिक पार्टी आर्य सभा की स्थापना की।

उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं की मुक्ति के खिलाफ कई अभियान चलाये। उन्होंने जन लोकपाल विधेयक को लागू करने के लिए भी वे संघर्ष किया। 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अभियान में वह सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के प्रमुख सहयोगी भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *