अविकल उत्त्तराखण्ड
देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के 329 पदों के लिए ली गयी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों की टंकण व आशुलिपिक लेखन की परीक्षा 12 अक्टुबर से 7नवंबर तक चलेगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह लिखित परीक्षाएं 2016 व 2019 में आयोजित की गई थी।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि उच्च न्यायालय के अधीन दीवानी न्यायालयों एवं कुटुम्ब न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक के 288 और आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के 41 पद कुल 329 पदों के अलावा अन्य विभागों में आशाुलिपिक/वैयक्तिक के पदों पर टंकण परीक्षा तथा टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा 12 अक्टूबर से 7 नवंबर तक होगी।
![Uttarakhand shasan](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/10/img-20200925-wa00314021651412037578881-1024x768.jpg)
![Uttarakhand shasan](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/10/img_20201001_185639765797779327301573-822x1024.jpg)
![Uttarakhand shasan](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/10/img_20201001_1856481603811534794779431-1024x498.jpg)
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245