अविकल उत्तराखंड
हरिद्वार। गढ़ोंवाली रोड पर रिंग रोड के पास श्री वसीम कुरैशी द्वारा लगभग 15 बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की सहायता से अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि बिना मानचित्र स्वीकृति के आगे कोई निर्माण कार्य न किया जाए। प्राधिकरण ने चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

