सुधीर उनियाल/अविकल उत्त्तराखण्ड
श्रीनगर। कोरोनाकाल में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि का आठवां दीक्षांत समारोह 1 दिसम्बर को ऑनलाइन आहूत किया जा रहा है। समारोह में दीक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।
![Higher education garhwal university](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/11/IMG_20201122_143327-1.jpg)
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल होंगे। विवि अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो धीरेंद्र पाल सिंह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बनाये गए हैं।
![Higher education garhwal university](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/11/img_20201130_1230064440554579795707667-771x1024.jpg)
कुलाधिपति डॉ योगेंद्र नारायण अध्यक्षीय भाषण देंगे। कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल दीक्षार्थियों को दीक्षा वाचन देंगी। कुलसचिव एन एस पंवार अतिथियों का स्वागत करेंगे।
![Higher education garhwal university](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/11/img_20201130_1230223283209552779451975-744x1024.jpg)
कोरोना की वजह से ऑनलाइन दीक्षांत समारोह 1 दिसम्बर को सुबह 10 बजे शुरू होगा। समारोह 12.20 मिनट तक चलेगा।
![Higher education garhwal university](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/11/img_20201130_124231618504235920468200-686x1024.jpg)
मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रो. एम एम सेमवाल ने बताया कि ऑनलाइन दीक्षान्त समारोह फेसबुक, ट्विटर, यू ट्यूब व विवि की वेबसाइट लिंक के जरिये लाइव प्रसारण किया जाएगा ( link )।
![गढ़वाल केंद्रीय विवि का ऑनलाइन दीक्षांत समारोह 1 दिसम्बर को.](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/11/img_20201130_1224043935770797798299034-1024x692.jpg)
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245