खुशखबरी- मुंबई में लावारिस भटक रही हेमा देवी अपने घर अल्मोड़ा पहुंची

गुरविंदर सिंह के वीडियो वॉयरल करने के बाद सीएम धामी ने अल्मोड़ा पुलिस को सौंपा था हेमा देवी को वापस लाने का जिम्मा

अल्मोड़ा पुलिस टीम आमा को मुम्बई से सकुशल लेकर पहुँची अल्मोड़ा

अविकल उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा। यह सोशल मीडिया का ही प्रभाव रहा कि मुंबई में विक्षिप्त अवस्था में घूम रही हेमा देवी आज अपने घर अल्मोड़ा पहुंच गई। कहानी पूरी फिल्मी लेकिन दिलचस्प है।

वायरल वीडियो

नौ जनवरी को मूलतः हल्द्वानी निवासी व मौजूदा समय में मुंबई निवासी गुरविंदर सिंह ने नेअपने फेसबुक पेज में मुंबई में सड़क पर बैठी भिकियासैण अल्मोड़ा निवासी हेमा देवी का वीडियो वॉयरल किया। बीमार हेमा देवी आने परिजनों का नाम बता रही थी। यह वीडियो वॉयरल हुआ।

वीडियो का संज्ञान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया कि शीघ्र बुजुर्ग अम्मा जी को मुंबई से अल्मोड़ा लाया जाय। एसएसपी अल्मोड़ा ने पीआरओ/एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती को वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क करने व माता हेमा देवी के परिजनों के बारे में जानकारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

वीडियों की सत्यता पर परिजनों की जानकारी

एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति गुरविन्दर सिंह ढिल्लो उर्फ गौनी पुत्र श्री बलदेव सिंह, निवासी रामपुर रोड सुशीला तिवारी हल्दवानी से बात की। गुरविंदर सिंह वर्तमान में मुम्बई में रहते हैं। उसने बताया कि हेमा देवी मूल रुप से भिकियासैण के ग्राम कोट्याग की निवासी है। इसमें अल्मोड़ा निवासी सुमित मनराल व वैभव जोशी का सहयोग रहा।

पुलिस टीम टीम मुम्बई रवाना

इसके बाद 10 जनवरी को प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक को आमा को मुम्बई से अल्मोड़ा लाने हेतु शीघ्र एक टीम मुम्बई रवाना करने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष भतरौजखान ने कानि0 योगेश कुमार व म0कानि0 साईन अंसारी को तत्काल मुम्बई को रवाना किया गया। भतरौजखान पुलिस की टीम 10 जनवरी की साँय काशीपुर पहुँची। काशीपुर से दिल्ली ट्रेन व दिल्ली से मुम्बई फ्लाईट से यात्रा कर दिनांक- 11 जनवरी को मुम्बई पहुंच गए।।

मुम्बई पहुचकर टीम ने आमा की तलाश की शुरु

मुम्बई पहुंचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस, वीडियो बनाने वाले गुरविन्दर सिंह ढिल्लो (गोनी), समाज सेवी दान सिंह राजपुत व उनकी टीम एवं मानवाधिकार फाउण्डेशन मुंबई की अध्यक्ष मीनाक्षी सावंत से मिली। सहायता से माता जी (आमा) की तलाश प्रारम्भ की। कर लगातार दिन- रात तलाश में जुटी रही। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज चेक किये गए। अलग-अलग स्थानों बोरीवली, कांदिवली, मलाड, अंधेरी वेस्ट व लोखंडवाला में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, फ्लाई ओवर/ब्रिज के नीचे, लंगरों, रैन बसेरो, धर्मशालाओं आदि जगहों पर भ्रमण कर आमा की फोटो/पम्पलेट चस्पा कर व लोगों को दिखाकर पूछताछ करते हुए आमा हेमा देवी की तलाश की।

मानवता के मिशन पर टीम को मिली कामयाबी

तीन दिन की मेहनत के बाद 14 जनवरी की सुबह पुलिस टीमों ने हेमा देवी को तलाश लिया। तलाश कर लिया गया था।

अल्मोड़ा पहुँची आमा

आमा के पैर में पुरानी चोट थी, पैर सूजा हुआ था जिसका उपचार व आमा का स्वास्थ्य परीक्षण आदि कराकर अल्मोड़ा पुलिस टीम आमा को अपने संरक्षण में दिनांक- 15 जनवरी की प्रातः मुम्बई से रवाना होकर 16 जनवरी को सकुशल अल्मोड़ा पहुंच गयी ।

एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने आमा को शाँल ओढ़ाकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। हेमा देवी की तलाश में दिन-रात जी तोड़ मेहनत करने वाली पुलिस टीम के कानि0 योगेश कुमार व म0कानि0 साइन अंसारी को पुरस्कृत किया जाएगा।

हेमा देवी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के उपरान्त अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *