भाजपा नेता चौहान की पत्नी का निधन

सीएम समेत विभिन संगठनों ने दुख जताया

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की पत्नी उमा का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। चौहान ने फेसबुक के जरिये यह दुखद समाचार दिया।

मनवीर चौहान की शिक्षिका पत्नी के निधन पर सीएम धामी व भाजपा के पदाधिकारियों ने दुख प्रकट किया। विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों ने चौहान की पत्नी के निधन पर शोक जताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *