खिला कमल बनेगी डबल इंजन सरकार-धामी
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनावों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी व मतदाताओं का आभार जताया।
यहां जारी संदेश में सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता व भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की दृढ़ प्रतिबद्धता का यह परिणाम है कि बंगाल के हमारे भाई-बहनों ने भय, तुष्टिकरण और अव्यवस्था को तिलांजलि देते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।
यह विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन, सुरक्षा की गारंटी और अंत्योदय के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है, जो आज पूरे राष्ट्र में विकास की गंगा को अविरल रूप से प्रवाहित कर रहा है।*
“विकास और विश्वास ने रचा इतिहास, असम में लगातार तीसरी बार खिला कमल !”
सीएम धामी ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर असम की देवतुल्य जनता व भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के प्रभावी सुशासन तथा भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संगठनात्मक समर्पण ने डबल इंजन सरकार के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत किया है।
असम की जनता ने फिर एक बार तुष्टिकरण और अस्थिरता को नकारते हुए विकास, सुरक्षा, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रहित को अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।

