उक्रांद का संगठन विस्तार और महिला सहभागिता पर मंथन

अविकल उत्तराखंड

नई दिल्ली। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की अनौपचारिक बैठक कनॉट प्लेस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में केंद्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष कुंदन बिष्ट और केंद्रीय विधि प्रकोष्ठ प्रभारी राकेश बिंजोला उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को अधिक सक्रिय और जनसरोकारों से जोड़ने पर जोर दिया।

उक्रांद दिल्ली प्रदेश की ओर से प्रदेश अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत ‘स्वतंत्र’, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश जोशी और कार्यालय मंत्री हिमांशु शर्मा भी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान दिल्ली में रह रहे उत्तराखंडी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और उसकी विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *