नन्हीं परी श्रद्धांजलि सभा के समर्थन में उतरे दर्जनों संगठन

रिव्यू पिटीशन पर हो ठोस कार्यवाही

नन्ही परी के न्याय का मामला

अविकल उत्तराखंड

पिथौरागढ़। नन्ही परी को अंतिम न्याय दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को होने वाली श्रद्धांजलि सभा के लिए दर्जनों जन संगठनों ने अपना खुल समर्थन दिया है।
संगठनों ने कहा कि अगर उत्तराखंड सरकार ने समय पर सुप्रीम कोर्ट में दर्ज रिव्यू पिटीशन पर ठोस कार्रवाई नहीं की तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को फैला दिया जाएगा।
संयुक्त संगत समिति की ओर से जगत मर्तोलिया ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि शुक्रवार को होने वाले श्रद्धांजलि सभा के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मोहन चंद्र भट्ट, व्यापार उद्योग मंडल के जिला अध्यक्ष जनक जोशी, नगर अध्यक्ष तपन रावत, देवभूमि टैक्सी यूनियन के जिला अध्यक्ष नवल, ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष हेमराज बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष मयूख भट्ट, होटल

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, छात्र संघ अध्यक्ष लवराज वर्मा
ने इस आंदोलन को अपना खुला समर्थन दिया है।
इन संगठनों की ब्लॉक इकाइयां भी आंदोलन के समर्थन में कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न महिला, यूथ संगठनों के साथ-साथ जिले के राजनीतिक संगठनों ने भी उक्त आंदोलन को अपना समर्थन प्रदान किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने एक वर्ष पूर्व जो वायदा किया था, उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में दर्ज रिव्यू पिटीशन पर तत्काल ठोस कार्रवाई किए जाने के साथ ही उत्तराखंड में इस प्रकार की घटनाओं की ठीक ढंग से ठोस पैरवी के लिए जिला तथा राज्य स्तर पर लीगल सेल गठित किए जाने की मांग भी उठाई जाएगी।

श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को नगर में वाहन द्वारा प्रचार भी किया गया। आंदोलन को सफल बनाने के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है। जनसंपर्क अभियान को भी तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *