नरेंद्र नगर महाविद्यालय में चुनाव आचार संहिता लागू

छात्र संघ चुनाव-मतदान 29 सितंबर को

लिंगदोह की सिफारिशों के अनुसार निष्पक्ष चुनाव करना प्राथमिकता: डॉ विजय

अविकल उत्तराखंड

नरेंद्रनगर। लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के अनुसार एवं उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना आज अपराह्न 4 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय प्रकाश भट्ट ने जारी कर दी है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छात्र संघ के पांच पदों के साथ अपेक्स बॉडी के एक पद पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए निर्वाचन किया जाएगा। छात्र संघ के गठन के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव,सह-सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पदों पर निर्वाचन होगा जिनमें सह- सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पदों को छात्राओं के लिए आरक्षित किया गया है।

निर्वाचन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी करते हुए उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होते ही चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।
23 सितंबर को 11:00 पूर्वाहन से 3:00 अपराह्न तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 24 सितंबर को 11:00 से 3:00 अपराह्न तक उम्मीदवार अपना नामांकन दर्ज कर सकते हैं। 26 सितंबर को 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।उसी दिन अपराह्न 12:30 बजे से 3:00 तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा उसके बाद वैध सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 29 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे से 1:00 बजे अपराह्न तक मतदान होगा,तथा 2:00 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा । उसके उपरांत चुनाव परिणामों की घोषणा एवं शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को सुव्यवस्थित और पारदर्शी संपन्न किये जाने के लिए निर्वाचन सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, इसके साथ ही नामांकन पत्र वितरण समिति,जमा समिति, प्रमाणन समिति, मीडिया समिति, बैरिकेडिंग एवं व्यवस्था समितियों का गठन कर लिया गया है। अनुशासन के लिए शास्ता मंडल से समन्वय का अनुरोध किया गया है। इसके अतिरिक्त छात्र प्रतिनिधित्व के साथ शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया है।

प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित निर्वाचन समिति की इस समीक्षा बैठक में महाविद्यालय के सभी समितियों केप्रभारी,प्राध्यापक कर्मचारियों के अलावा सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ सुशील कुमार कगड़ियाल, निर्वाचन समिति के सदस्य डॉ के के बिष्ट, डॉ सोनी तिलारा,मुनेंद्र कुमार, शीशपाल सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *