मांगे पूरी नहीं होने पर कर्मचारी संगठन गुस्से में

अधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति 18 अगस्त को बनाएगी आंदोलन की रूपरेखा

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति के प्रान्तीय संयोजक मण्डल की एक आपात बैठक देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में चरणबद्ध आन्दोलन के अन्तर्गत दिनांक 10 नवम्बर 2022 से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी पर दिनांक 05 नवम्बर 2022 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिहं धामी  की अध्यक्षता में शासन के अधिकारियो की उपस्थिति में समन्वय समिति के पदाधिकारियों की बैठक समन्वय समिति के 20 सूत्रीय मांगपत्र पर विचार हेतु आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा अनेक मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए एवं कई मांगों पर तत्काल कार्यवाही हेतु शासन के अधिकारियों को दिये गये निर्देश के आधार पर आतिथि तक कार्यवाही न किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया।

बैठक में लिये गये निर्णयों पर आतिथि तक शासन द्वारा कार्यवाही न किये जाने के कारण प्रदेश के कर्मचारियों में व्याप्त रोष के दृष्टिगत आज समन्वय समिति की बैठक में सम्यक विचारोपरान्त निम्नानुसार निर्णय किये गये-

1. पूर्व में सकरार व शासन को 15 दिन का समय देते हुए आन्देालन का नोटिस दिया गया था] किन्तु वर्तमान में अत्यधिक वर्षा एवं आपदा के दृष्टिगत समय को अन्तिम बार 15 दिन और बढा दिया गया है।
2. प्रान्तीय संयोजक मण्डल का विस्तार करते हुए उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आर0एस0 एैरी] तथा महामंत्री अशोक राज उनियाल को संयोजक मनोनीत किया गया।
3. निर्णय किया गया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में भी सेवा निवृत्ति/स्थानान्तरण के दृष्टिगत जनपदीय संयोजक मण्डल का भी 15 दिन के अन्तर्गत पुनर्गठन किया जायेगा।
4. दिनांक 18.08.2023 को जनपदीय संयोजक मण्डलों के साथ प्रान्तीय संयोजक मण्डल की वर्चुअल बैठक अपराह्न 02ः00 बजे आयोजित की जायेगी, जिसमें आगामी आन्दोलन की रूपरेखा बनाते हुए आन्दोलन की घोषणा की जायेगी। बैठक की व्यवस्था हेतु मुकेश बहुगुणा एवं शान्तनु शर्मा को अधिकृत किया गया।
5. सार्वजनिक निगमों/निकायों/उपक्रमों के काार्मिकों को माह जनवरी, 2023 से महंगाई भत्ते की किस्त न जारी होने के कारण सरकार को एक पत्र प्रेषित किया जायेगा।

आज की बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे, प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष एस एस चौहान, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट, मिनिस्टीरियल फैडरेशन के अध्यक्ष पूर्णानन्द नौटियाल, महामंत्री मुकेश बहुगुणा, निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुंसाई, महामंत्री बी एस रावत, चतुर्थ श्रेणीं महासंघ से गोविन्द सिंह नेगी, वाहन चालक संघ से संदीप कुमार मौर्य एवं सबर सिंह रावत, इंजीनियरर्स ड्राइंग संघ के अध्यक्ष निशंक सरोही के साथ ही समन्वय समिति के संयोजक चौ0 ओमवीर सिंह, डी0सी0 बुडलाकोटी, सुधा कुकरेती, आर0एस0 रावत, अनिल पंवार, संजय भास्कर, सोहन सिंह रावत आदि कर्मचारी नेता उपस्थित थे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *