प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने जारी किया आदेश
देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की संस्तुति के उपरांत उत्तराखंड NSUI के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास नेगी ने छह कार्यकर्ताओं का निष्कासन बहाल करने की घोषणा की है।
प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, निष्कासन बहाल किए गए कार्यकर्ताओं में जिला अध्यक्ष चमोली विपिन फर्स्वाण, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गोपेश्वर ललित सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि कर्णप्रयाग विशाल सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि जोशीमठ सुमित सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नारायणबगड़ गौरव कुमार तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नंदानगर घाट अजय सिंह शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि NSUI छात्र हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद इन कार्यकर्ताओं को पुनः संगठन में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी कार्यकर्ता संगठन के नियमों एवं अनुशासन का पालन करते हुए छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके तथा उनके अधिकारों की रक्षा की जा सके।
उपरोक्त छात्र नेताओं को बहाल किये जाने पर उत्तराखंड कमेटी के महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी में कहा कि यह सभी लोग कांग्रेस के संगठन को मजबूती देने के लिए काम करते रहेंगे।




