मानचित्र के विपरीत निर्माण और बिना अनुमति कार्य करने पर कार्रवाई
अविकल उत्तराखंड
हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया।
प्राधिकरण के अनुसार, गायत्री विहार में राजाराम पाण्डेय द्वारा पूर्व स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा था। वहीं, जीडी पुरम क्षेत्र में अजय चौधरी द्वारा लगभग 30×70 फीट क्षेत्रफल में निर्माण किया जा रहा था।
दोनों मामलों में प्राधिकरण ने अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाद योजित किए थे। इसके बावजूद संबंधित निर्माणकर्ताओं द्वारा निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। लगातार निर्देशों की अनदेखी किए जाने पर प्राधिकरण टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को सील कर दिया।
प्राधिकरण ने मौके पर उपस्थित निर्माणकर्ताओं को बिना स्वीकृति निर्माण कार्य नहीं करने के निर्देश भी दिए।

