दून में पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प

पूर्व सैनिकों ने कहा, वे अंधभक्त नहीं हैं

देखें वीडियो- देहरादून में पूर्व सैनिकों से हाथापाई से चुनावी माहौल गरमाया

जनरल वीके सिंह के कार्यक्रम से निराश लौटे पूर्व सैनिक

अविकल थपलियाल

देहरादून। उत्तराखण्ड की टिहरी लोकसभा के तहत वसंत विहार इलाके में पूर्व सैनिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच गर्मागर्मी का वीडियो वॉयरल होने के बाद सियासत गर्मा गयी। यह वीडियो भाजपा की एक बैठक स्थल के बाहर हुई। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के केन्द्रीय नेता जनरल वी के सिंह चुनावी कार्यक्रम के तहत दून आये हुए थे। इस बीच, पूर्व सैनिक भी अपने संगठन से जुड़े बिंदुओं को लेकर मौके पर पहुंचे थे। पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में अपने मुद्दे पढ़ने की अपील की। लेकिन उनके मुद्दे कार्यक्रम में नहीं पढ़े गए।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि उन्होंने भाजपा विधायक को अपने मुद्दों की जानकारी दे दी थी। इसी मुद्दे पर गर्मागर्मी हो गयी। पूर्व सैनिकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प भी हुई। जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिकों को सभास्थल से बाहर कर दिया गया। इसके बाद गेट पर जमकर तू तू मैं मैं हुई। एक दूसरे को धक्का मुक्की व अपशब्द भी बोले गए। इस घटना का वीडियो वॉयरल भी हुआ। गुस्से में पूर्व सैनिक यह भी कहते नजर आए की वे अंधभक्त नहीं है। और उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया था।वे भिखारी नहीं है।

मंगलवार की रात हुई इस घटना का पूर्व सैनिकों ने फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया। मौके पर मौजूद पुलिस बीच बचाव करती नजर आयी।

भाजपा प्रत्याशी का भी हो चुका है जमकर विरोध

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भी युवाओं व पूर्व सैनिकों के विरोध का वीडियो भी वॉयरल हुआ था। इसमें पूर्व सैनिकों ने टिहरी सांसद केखिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। युवाओं के प्रबल विरोध के कारण भाजपा प्रत्याशी वाहन से नहीं उतर पाई थी। उधर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशो को भी भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

जनता के विरोध की यह बानगी टिहरी लोकसभा क्षेत्र की ही कहानी नहीं है बल्कि पौड़ी लोकसभा के यमकेश्वर इलाके में भी भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी का विरोध कर डाला था। इलाके में पुल, सड़क व अन्य विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीणों ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा भी की हुई है।

कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों से हाथापाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि देहरादून में पूर्व सैनिकों के साथ जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व सैनिकों को धक्के मारकर भाजपा ने अपने कार्यक्रम से बाहर निकाला। गंदी गंदी गालियाँ दी। उत्तराखण्ड सैन्य परिवारों का राज्य हैं। लाखों परिवारों ने अपने बच्चे सेना में भेजे हैं। हमारे प्रदेश में पूर्व सैनिकों का सम्मान हमारा संस्कार है। वहीं आज भाजपा द्वारा यह दुर्व्यवहार देखकर बहुत दुख हुआ।

कांग्रेस ने सवाल करते हुए कहा कि मोदी जी,
यही है आपका सेना का सम्मान ?
यही है पूर्व सैनिकों से आपकी पार्टी का बर्ताव ?
क्या इन कार्यकर्ताओं पर कोई कार्यवाही होगी ?

कांग्रेस के राजनीतिक हमले के बाद चुनावी माहौल गर्मा गया है।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *