शराब व्यापारी का यू-टर्न! पहले गंभीर आरोप, अब माफी

देखें वीडियो, सीएम धामी की तारीफ के साथ ‘शक्तिशाली’ से दूरी की नसीहत

पहले सत्ता के गलियारों में मचाई हलचल

बोले, धामी अच्छा काम कर रहे; फिर उसी ‘पावरफुल’ पर निशाना

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। दो दिन पहले सत्ता के गलियारे के एक पावरफुल व्यक्ति पर हमला करने वाले शराब व्यापारी ने दिनेश मल्होत्रा ने पूर्व में दिए गए बयान के लिए माफी मांग ली है।
ताजा वीडियो जारी कर शराब के कारोबारी दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि सीएम धामी अच्छा कार्य कर रहे हैं। और उन्हें उम्मीद है कि वे शराब व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे।
मल्होत्रा ने कहा कि कुछ लोग आबकारी की आड़ में गलत कार्य कर रहे हैं। और यह बात सीएम को पता नहीं है।

उनका मुख्य उद्देश्य यह सभी बातें सीएम के संज्ञान में लानी थी। और सीएम की जानकारी में सभी बातें आ गयी है।
शराब व्यापारी ने कहा कि कुछ लोग सीएम की छवि धूमिल कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सीएम को दूर रहना चाहिए। सीएम पूरे प्रदेश को देख रहे हैं।

शराब कारोबारी ने कहा कि कुछ दिन पहले उनकी देहरादून के शास्त्री नगर स्थित शराब की दुकान को रात में सीज कर दिया गया था। विभाग की इस गलती पर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया था।

इधऱ, 48 घण्टे के अंदर नया वीडियो जारी कर माफी मांगने वाले शराब कारोबारी ने एक व्यक्ति का नाम लेकर कई गम्भीर आरोप लगाए थे। और उस व्यक्ति को लाइसेंस रिन्यू आदि के नाम पर लाखों रुपए देने की बात भी कही थी।

मल्होत्रा ने कहा था कि वे पंजाब में भी शराब का काम कर चुके हैं। लेकिन उत्तराखण्ड में वह व्यक्ति मनमर्जी चलाते हुए दिक्कत पैदा जर रहा है। और ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर शराब की दुकानों के आवंटन में अपने मन की चलाता है। ऐसी गुंडई कभी नहीं देखी।
यह भी कहा कि इस व्यक्ति ने भूटान की ड्यूटी फ्री बीयर को प्रदेश के शराब बाजार में उतारकर सरकार के राजस्व को भारी हानि पहुंचाई गई है।

शराब व्यापारी ने एक मंत्री पुत्र व रिश्तेदार को नियम विरुद्ध शराब की दुकान देने का मुद्दा उठाकर सनसनी मचा दी थी। व्यापारी के वीडियो तेजी से वॉयरल होने के बाद सत्ता के गलियारों में हलचल मच गयी थी।

इसके बाद सोमवार की सुबह शराब कारोबारी का नया वीडियो वॉयरल हो गया, जिसमें माफी मांगते हुए सीएम धामी की तारीफ की गई है। लेकिन साथ ही सीएम को उस “शक्तिशाली’ से दूर रहने की भी सलाह दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *