ट्रिपिंग और गलत पूर्वानुमान पर एमडी सख्त,नोटिस जारी

मध्यरात्रि में प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र पहुंचे यूपीसीएल एमडी

पूर्वानुमान और वास्तविक मांग में अंतर पर मार्काडोस को नोटिस

ब्लैकलिस्टिंग की चेतावनी

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने मध्यरात्रि में प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 400 केवी काशीपुर-नहटौर लाइन पर ट्रिपिंग की समस्या सामने आने पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों से इसकी विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण में मार्काडोस कंपनी की ओर से किए जा रहे विद्युत मांग के पूर्वानुमान और वास्तविक स्थिति में काफी अंतर पाया गया। इस पर एमडी ने नाराजगी जताते हुए कंपनी को पूर्वानुमान प्रक्रिया में तत्काल सुधार करने की सख्त चेतावनी दी।

उन्होंने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में पूछा जाएगा कि अनुबंध की शर्तों के अनुरूप कार्य नहीं करने पर क्यों न कंपनी का अनुबंध निरस्त कर उसके खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई शुरू की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *