देखें नियुक्ति आदेश
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। लोकभवन ने श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल (टिहरी गढ़वाल) के कुलपति पद पर प्रो. अवनीश कुमार महाजन की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष, 68 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रभावी रहेगी।

22 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, कुलपति पद के संबंध में पूर्व में जारी अंतरिम व्यवस्था के आदेश को निरस्त करते हुए यह नियुक्ति की गई है। यह निर्णय श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय अधिनियम-2011 की धारा 10(1) एवं 10(2) के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर लिया गया है।
प्रो. अवनीश कुमार महाजन हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में वरिष्ठ प्रोफेसर (पर्यावरण विज्ञान), विभागाध्यक्ष (भूगर्भ विज्ञान विभाग) तथा संबंधित शोध एवं जीआईएस केंद्र के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति के आदेश की प्रतिलिपि उत्तराखण्ड शासन, उच्च शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा विश्वविद्यालय प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।



