रिटायर्ड अधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। डॉ. धन सिंह रावत के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भगवती प्रसाद पोखरियाल एवं दिनेश सिंह रावत ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

श्रीनगर विधानसभा के पाबौ मंडल में भाजपा को उस समय महत्वपूर्ण मजबूती मिली, जब जनपद पौड़ी गढ़वाल में लंबे समय तक प्रशासनिक एवं विकास क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके दो वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शासकीय आवास यमुना कॉलोनी में पाबौ ब्लॉक के पोखरी गांव निवासी भगवती प्रसाद पोखरियालएवं ग्राम छानी निवासी दिनेश सिंह रावत ने भाजपा के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।

भगवती प्रसाद पोखरियाल पर्यटन विभाग, जनपद पौड़ी गढ़वाल में वरिष्ठ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, जबकि दिनेश सिंह रावत सहायक विकास अधिकारी, पंचायती राज के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में दोनों अधिकारियों के लंबे अनुभव और सेवाकाल को देखते हुए उनका भाजपा से जुड़ना पाबौ क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुलाब सिंह बिष्ट एवं मंडल उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *