रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विद्यालय का नामिका निरीक्षण सम्पन्न

अविकल उत्तराखंड

जयहरीखाल। विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज सौली में तीन दिवसीय नामिका निरीक्षण आज विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ।

मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के द्वारा नामित नामिका निरीक्षण दल के प्रभारी कुमुद थपलियाल प्रधानाचार्य रा०बा०इ० का० लैन्सडौन, डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद प्रवक्ता रा०इ०का० लैन्सडौन, प्रभु दयाल प्रवक्ता इं०कॉ० धौलखेतखाल के द्वारा निरीक्षण के दौरान, शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा कक्ष में शिक्षण व्यवस्था, शिक्षकों की पाठ योजना, शिक्षण सामग्री के उपयोग, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया, साथ ही विद्यालय अभिलेखों एंव उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण दल द्वारा विद्यालय एवं छात्र हित में सकारात्मक सुझाव दिये गये, ताकि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर ढंग से मिल सके व छात्र-छात्राओं का सर्वागीण विकास हो सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज रावत ने विभाग व नामिका निरीक्षण दल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, इस प्रकार के निरीक्षण विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के मूल्यांकन, कमियों की पहचान और आवश्यक सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ, सेवित क्षेत्र के अभिभावक एवम जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीरेद्र कुमार डोबरियाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *