उत्तराखण्ड वित्त सेवा के कई अधिकारियों को मिला प्रमोशम

सावन में लगी प्रमोशन की झड़ी

विशेष वेतनमान लेवल-13 ‘क’ में मिली नियुक्ति

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के 10 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर इन अधिकारियों को चयन वेतनमान (लेवल-13) से विशेष वेतनमान (लेवल-13 ‘क’) में पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी तथा अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा।
बीस जुलाई के पदोन्नति आदेश अपर सचिव हिमांशु खुराना की ओर से जारी किए गए।

पदोन्नत अधिकारियों में तृप्ति श्रीवास्तव, विक्रम सिंह जंतवाल, मनीष कुमार उप्रेती, रुचिता तिवारी, खजान चन्द्र पाण्डे, भूपेन्द्र प्रसाद काण्डपाल, गुलफाम अहमद, अनीता आर्य, नरेन्द्र सिंह तथा वीरेन्द्र कुमार शामिल हैं।
शासनादेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। तब तक सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदों पर कार्य करते हुए दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। साथ ही, पदभार ग्रहण करने के बाद इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *