हर सिंह बौनाल और जयपाल सिंह तोमर लेवल-15 वेतनमान में पदोन्नत
दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि तय
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है।
शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हर सिंह बौनाल और जयपाल सिंह तोमर को विशेष वेतनमान (पे मैट्रिक्स लेवल-13) से पदोन्नत कर अधिकतम वेतनमान (पे मैट्रिक्स लेवल-15) में नियुक्त किया गया है।

दोनों अधिकारियों को पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।
शासनादेश के अनुसार पदोन्नति प्राप्त दोनों अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। उनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। तब तक दोनों अधिकारी अपने वर्तमान पदों पर कार्य करते हुए अपनी प्रशासनिक एवं वित्तीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।
शासन ने पदोन्नत अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह आदेश वित्त विभाग की ओर से अपर सचिव हिमांशु खुराना द्वारा जारी किया गया है।



