रक्तदान शिविर का आयोजन
दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लाभ की मांग
राज्य आंदोलनकारियों का धरना 79वें दिन भी जारी
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। शहीद स्मारक देहरादून में खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्व. रणजीत सिंह वर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निशुल्क मेडिकल जांच और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में दिए गए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ नहीं मिलने के विरोध में संयुक्त मंच का धरना 79वें दिन भी जारी रहा।
आंदोलनकारियों का कहना है कि आरक्षण लागू हुए दो वर्ष बीतने के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया है।
धरनास्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री खजान दास और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के समक्ष संयुक्त मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा ने कैबिनेट कमेटी गठित करने की मांग रखी। उन्होंने आरक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन समेत आंदोलनकारियों की समस्याओं से मंत्रियों को अवगत कराया। दोनों मंत्रियों ने मामले में मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

रक्तदान शिविर में उत्तरकाशी के पंकज सिंह रावत ने रक्तदान किया, जबकि अन्य आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
इस अवसर पर जनकवि अतुल शर्मा, रामकिशन, हरि प्रकाश शर्मा, गीता नेगी, रेखा शर्मा, पुष्पा बहुगुणा, प्रभात डंडरियाल, प्रदीप सिंह, महेश कुमार, सावित्री पंवार, धर्मानंद भट्ट, ज्ञानमती, प्रमिला रावत, एकादशी देवी, मोहन थापा और उमेद चंद रमोला समेत कई लोग मौजूद रहे।



