जनभावनाओं से जुड़े मुद्दे को आम आदमी पार्टी ने लपका, कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन अभी पाइपलाइन में
अविकल उत्त्तराखण्ड
देहरादून।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/08/arvind-kejriwal-2-18110406623576231337.jpg)
देवभूमि उत्त्तराखण्ड को खुलकर भद्दी गाली बकने के बाद माला पहनकर फिर से भाजपा में “प्रवेश” करने वाले विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर गई।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/08/img_20200825_1338008363840113735848872.jpg)
उत्त्तराखण्ड के कई शहरों में “आप’ कार्यकर्ताओं ने कुंवर प्रणव चैंपियन का पुतला फूंका। और भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सोमवार को चैंपियन को भाजपा में शामिल किया गया।
जोशोखरोश से भरे आप कार्यकर्ता हाथ में चैंपियन व भाजपा के खिलाफ तख्ती लिए जोरदार नारेबाजी करते दिखे। ..उत्त्तराखण्ड है आप का नही किसी के बाप का…इस नारे से फिजां को गुंजा रखा ।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/08/img_20200825_1403518289508913993481788.jpg)
केजरीवाल के उत्त्तराखण्ड में चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद उत्त्तराखण्ड इकाई का यह दूसरा बड़ा प्रदर्शन था। पहला प्रदर्शन यौन शोषण के आरोपी भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ था तो मंगलवार को चैंपियन के खिलाफ हुंकार भरी।
पूरी तरह स्थानीय जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों पर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। महेश नेगी के मुद्दे पर भी आप पार्टी सड़क पर उतर बाजी मार गयी थी। चैंपियन व यौन शोषण के आरोपी विधायक महेश नेगी के मुद्दे पर कांग्रेस के राज्यव्यापी प्रदर्शन का भी जनता को इंतजार है।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/08/img_20200824_1748248944554343567388664.jpg)
भाजपा नेताओं की चुप्पी पर सवाल
दूसरी ओर, भाजपा की इस मजबूरी के सामने पार्टी के बड़े नेता भी मौन साध गए। पहाड़ और उत्त्तराखण्ड की बात करने वाले भाजपा के तमाम नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। अभी तक सिर्फ राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ही चैंपियन की वापसी का डटकर विरोध कर रहे हैं।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/08/img_20200824_1747321659533539473970201-1024x555.jpg)
पर्वतीय राज्य की अस्मिता और स्वाभिमान से जुड़े इस मुद्दे पर अन्य भाजपा नेताओं की चुप्पी से भाजपा के खिलाफ आक्रोश के खुले स्वर देखे जा रहे है। स्वंय को पहाड़ का सबसे बड़ा हितैषी बताने वाले नेता अजय भट्ट चैंपियन को विद्वान करार दे चुके हैं।बाकी नेता अपनी अपनी मजबूरी के चलते चुप हो रखे हैं।
सोशल मीडिया पर आम जनता भाजपा की इस मजबूरी के खिलाफ जमकर भड़ास निकल रही है।
यह भी पढ़ें
उत्तराखंड का चीरहरण करने वाले चैंपियन की वापसी से भाजपा घुटनों पर, केजरीवाल की भी दहशत
सेक्स स्कैंडल- कांग्रेस कहती रह गयी ..पहले आप…पहले आप..और ‘आप’ सड़क पर उतर गयी
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245