गंभीर सड़क हादसे में क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत हुए घायल,कार हुई खाक

सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर झपकी आने से क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

मां को सरप्राइज देने रूड़की आ रहे थे ऋषभ पंत. देर रात दिल्ली से चले थे.. रूड़की में प्राथमिक उपचार के बाद दून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया..सीएम धामी ने घायल ऋषभ पंत की मां का हौसला बढ़ाया

हरियाणा रोडवेज के चालक ने पुलिस को दुर्घटना के बारे में सूचित किया था

अविकल उत्तराखण्ड

रूड़की। नये साल पर अपनी मां को सरप्राइज देने रूड़की आ रहे प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत को एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद दून के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शुक्रवार की सुबह दिल्ली से रूड़की लौटते समय उनकी कार डिवाइडर से टकरा गयी थी। मंगलौर के निकट NH 58 पर डिवाइडर से टकराते ही कार में आग लग गयी। आग में जलकर कार खाक हो गयी।

रूड़की में प्राथमिक इलाज के बाद घायल ऋषभ पंत को दून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोलकाता गए सीएम धामी ने फोन पर ऋषभ पंत की मां से बात कर बेहतर इलाज कराने का भरोसा दिया।

ऋषभ पंत दिल्ली से देर रात 12.30 बजे रूड़की के लिए चले और सुबह 5.25 मिनट के लगभग नारसन बार्डर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

देखें दुर्घटना का वीडियो

आग लगने की वजह से ऋषभ पंत झुलस भी गए। माथे पर भी चोट आई। बाद में 108 वाहन से घायल ऋषभ पंत को रूड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बीच, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत की मां से बात कर हौसला बढ़ाया। सीएम ने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत को बेहतर इलाज दिलवाया जाएगा।

क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत के आज प्रातः वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत की माता जी से फोन पर वार्ता कर ऋषभ के शीघ्र स्वस्थ होने एवं उनके उपचार पर सरकार के स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में प्रतिभाग करने हेतु कोलकाता गए हुए हैं।

उधर, हरिद्वार के एसएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। ऋषभ पंत नये साल पर अपनी मां को सरप्राइज देने रूड़की आ रहे थे। पंत रात 12.30 बजे दिल्ली से रूड़की के लिए चले और सुबह 5.30 बजे नारसन बार्डर पर कार डिवाइडर से टकरा गई। और कार में आग लग गयी। पंत किसी तरह कार से बाहर निकल आये।

इसी बीच, हरियाणा रोडवेज के बस चालक सुशील कुमार ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। नारसन बार्डर पर तैनात उत्तराखण्ड पुलिस के कर्मियों ने 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचकर घायल ऋषभ पंत को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि इसके बाद ऋषभ पंत की मां को भी पुलिसकर्मी अस्पताल लाये। इसके बाद ऋधभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी ने कहा कि ऋषभ पंत को बहुत गंभीर चोट नहीं आयी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत की मां से बेहतर इलाज करने की बात कही।

एसएसपी हरिद्वार, अजय सिंह

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *