अविकल उत्त्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग। जिले के जखोली ब्लाक के पन्जणा गांव में चट्टान के नीचे दबने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
![Uttarakhand accident](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/10/img-20201014-wa01305947313234369729304.jpg)
पन्जणा गांव के कुछ ग्रामीण गांव से लगे जंगल में निर्माण कार्य के लिए पत्थर निकाल रहे थे। मंगलवार की शाम पहाड़ से 4 बजे एक बड़ी चट्टान गिर गयी। चट्टान के नीचे दबने से गोपाल सिंह पंवार(40) पुत्र बचन सिंह पंवार और गुमान सिंह गुसाईं(48) पुत्र कुंदन सिंह गुसाईं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, नवनीत सिंह पुत्र जबर सिंह को घायल हो गए। रुद्रप्रयाग के पुलिस निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245