विस सत्र- सीएम ने आशा बहनों व पर्यावरण मित्रों को दी सौगात

कांग्रेस विधायक मनोज रावत व हरीश धामी के बाद विधायक फुरकान अहमद व ममता राकेश को भी धरने से उठा उनकी मांगों पर किया विचार

सत्र की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

यह विधयेक पास किये गए

1:- हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक।

2:- उत्तराखंड फल पौधशाला (विनियमन) विधेयक।

3 :- उत्तराखंड नगर निकायों एवं प्राधिकरणों के लिए विशेष प्रविधान (संशोधन) विधेयक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बङी राहत, की महत्वपूर्ण घोषणाएं

बिजली बिलों के फिक्स्ड चार्ज और विलम्ब भुगतान अधिभार में छूट

सेवायान कर में 6 माह की छूट

पर्यावरण मित्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

पीएम स्वनिधि में पंजीकृत लाभार्थियों को मिलेगी आर्थिक सहायता

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। उत्त्तराखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। आशा बहनों व पर्यावरण मित्रों को विशेष सौगात दी। इसके अलावा ऊर्जा , परिवहन, शहरी विकास व पेयजल महकमे से जुड़ी मुद्दों पर भी रियायत की घोषणा की।

सीएम धामी की विधायक फुरकान व ममता राकेश से समस्याओं पर चर्चा। इससे पूर्व धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक मनोज रावत व हरीश धामी को भी धरने से उठा अपने कक्ष में कर चुके हैं वार्ता।

ऊर्जा विभाग-,,फिक्स्ड चार्ज में तीन माह की छूट

मुख्यमंत्री ने कहा कि  ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विद्युत बिलों के फिक्स्ड चार्ज को 03 माह हेतु छूट प्रदान की जायेगी। इससे लगभग 2,24,604 लोग लाभान्वित होंगे जिस पर अनुमानित व्यय राशि रू0 2463.81 लाख होगी। विद्युत बिलों के विलम्ब भुगतान अधिभार पर 03 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इस पर लगभग रू0 3642.00 लाख का व्यय भार आएगा। 

परिवहन विभाग– सेवा यान कर में 6 माह की छूट

परिवहन विभाग के अंतर्गत सेवायान कर में 06 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इसमें लाभार्थियों की अनुमानित संख्या 96380 है जबकि अनुमानित व्यय भार रू0 7580.00 लाख होगा। पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि के नवीनीकरण पर विलंब शुल्क पर 06 माह लिए छूट प्रदान की जायेगी। इस पर अनुमानित व्यय भार रू0 3250.00 लाख आएगा। 

शहरी विकास विभाग- पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहन राशि

शहरी विकास विभाग के अंतर्गत पर्यावरण मित्रों को रू0 2000 की प्रोत्साहन धनराशि 05 माह तक प्रदान की जायेगी। इससे लगभग  8300 पर्यावरण मित्र लाभान्वित होंगे। इस पर लगभग रू0 830.00 लाख का व्यय भार आएगा। 

पी०एम० स्वनिधि में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को 05 माह तक 2-2 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इसमें लाभार्थियों की अनुमानित संख्या 25000 है तथा अनुमानित व्यय भार  रू0 2500.00 लाख होगा।

पेयजल विभाग

पेयजल विभाग के अंतर्गत राज्य के समस्त जल / सीवर उपभोक्ताओं द्वारा 31 दिसम्बर, 2021 तक अवशेष देयों का एकमुश्त भुगतान करने की दशा में विलम्ब शुल्क की राशि शत प्रतिशत माफ किया जायेगा।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि  स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान किया है। कोविड की विषम परिस्थितियों में उन्होंने जिस प्रकार से काम किया है, वह प्रशंसनीय है। हम आशा बहनों को पांच माह तक 2-2 हजार रूपये प्रतिमाह दे रहे हैं। साथ ही एक-एक टेबलेट भी दिया जाएगा। आशा बहनों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। 

सीएम ने विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे विधायक फुरकान अहमद व ममता राकेश से की वार्ता

सीएम धामी की विधायक फुरकान व ममता राकेश से समस्याओं पर चर्चा। इससे पूर्व धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक मनोज रावत व हरीश धामी को भी धरने से उठा अपने कक्ष में कर चुके हैं वार्ता।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा परिसर  में अपनी मांगों को लेकर बैठे पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद और भगवानपुर की विधायक श्रीमती ममता राकेश के पास गये और उनकी बातों को सुना। मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकगणों को अपने कार्यालय कक्ष में वार्ता के लिये आमंत्रित किया। बैठक में दोनों विधायकगणों ने विस्तार से अपनी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए हरसम्भव प्रयास किया जाएगा। बैठक में सचिव श्री अमित नेगी भी उपस्थित थे।

Pls clik

दून के बैडमिंटन कोर्ट से उठा धुआं खेल मंत्री के दरबार में छाया, विवाद गहराया

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *