कांग्रेस ने मंत्री धन सिंह का मस्जिद से निकलते हुए वीडियो वॉयरल किया

5 सेकंड का है पुराना वीडियो

मुस्लिम यूनिवर्सिटी से उपजा विवाद भाजपा के घर तक भी पहुंचा

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। मुस्लिम यूनिवर्सिटी व जुमे की नमाज पर अवकाश सम्बन्धी मामले में भाजपा का निशाना बनी कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस ने धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत का मस्जिद से निकलते हुए वीडियो व फोटो वॉयरल किया है। वीडियो 5 सेकंड का है। वीडियो में कुछ पुरुष व महिलाएं भी दिख रही है। वीडियो गर्मी के मौसम का है।

देखें वीडियो

कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने पार्टी के मीडिया व्हाट्सएप्प ग्रुप में मंत्री धन सिंह रावत का मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ वीडियो व मस्जिद के बाहर की फोटो शेयर की है। इसके अलावा वीडियो में मंत्री धन सिंह रावत मस्जिद से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

मंत्री धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। चित्र व वीडियो गर्मी के मौसम का नजर आ रहा है। इसमें धनसिंह रावत ने हरे रंग का कुर्ता पहना हुआ है। साथ में खड़े मौलाना व अन्य व्यक्ति भी कुर्ते व जींस शर्ट में है।

इधर, गुरुवार को भाजपा आईटी सेल ने भी पूर्व सीएम हरीश रावत को मुस्लिम दाढ़ी व टोपी पहना एक चित्र वॉयरल किया था। मुस्लिम यूनिवर्सिटी से उपजा तुष्टिकरण का चुनावी विवाद नया रूप लेता जा रहा है। दोनों दल अब तुष्टिकरण की जंग में उलझते दिखाई दे रहे हैं।

Pls clik

राजनीति- अब उत्त्तराखण्ड के चुनाव में मुस्लिम विवि का ‘तड़का’

उत्त्तराखण्ड में सात फरवरी से शुरू होगी क्लास नौ तक की पढ़ायी

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *