पुलिस ने आंदोलित पूर्व तदर्थ कर्मियों को बलपूर्वक हटाया, दो महिलाएं घायल

झड़प में घायल घायल महिलाओं को पुलिस ले गयी हॉस्पिटल, आंदोलित कर्मी गिरफ्तार

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे बर्खास्त कर्मियों को आज दोपहर पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया। बल प्रयोग में दो महिलाएं भी घायल हुईं।पुलिस के साथ झड़प के दौरान एक महिला कार्मिक बेहोश हुई जबकि एक आर्मी के परिजन को हार्ट अटैक आया।

इस दौरान हुई झड़प में दो महिला कार्मिकों की हालत गंभीर होने पर पुलिस अपनी जीप में ले कर गई हॉस्पिटल ले गयी।

घायल महिलाओं को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बर्खास्त कर्मचारी अब कोरोनेशन हॉस्पिटल के बाहर धरना दे रहे हैं।

विधानसभा के बर्खास्त सभी कर्मचारियों को पुलिस ने बलपूर्वक धरना स्थल से गिरफ्तार करते हुए बस में बैठकर सहस्त्रधारा रोड एकता विहार में शिफ्ट किया।

पूर्व कर्मी स्पीकर ऋतु खंडूडी के फैसले के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। और पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे।

पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं को कोरोनेशन हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

कर्मचारियों में पुलिस की कार्यवाही से बड़ा आक्रोश

गौरतलब है कि विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हटाये गए लगभग 250 कर्मी विधानभवन के बाहर धरना दे रहे हैं। इन पूर्व कर्मियों का कहना है कि 2016 से पहले की गई नियुक्तियों के बाबत स्पीकर ऋतु खंडूडी ने कोटिया कमेटी की रिपोर्ट के बाद कोई फैसला नहीं किया। जबकि2016 के बाद लगे तदर्थ कर्मियों को हटा दिया।

मंगलवार को हटाये गए तदर्थ कर्मियों ने भी कैंडल मार्च निकाला था।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *