महिलाओं के कल्याण का चिंतन सिर्फ भाजपा में- वानाती श्रीनिवासन

इंदिरा, राजीव व प्रियंका की शादी हिन्दू से नहीं हुई लेकिन उनके परिजन स्वंय को ब्राह्मण घोषित कर रहे-दुष्यंत कुमार

मोदी राज में महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान: वानाती श्रीनिवासन

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का पहला दिन

हमारी लड़ाई देश के जयचंदो के साथ: दुष्यंत कुमार गौतम

प्रदेश को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे: पुष्कर सिंह धामी

अविकल उत्त्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मातृशक्ति सबसे ज्यादा मजबूत हुई है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी  महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन का। वानाती श्रीनिवासन रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक को सम्बोधित कर रही थी।

श्रीमती वानाती श्रीनिवासन ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए चिंतन केवल भाजपा में ही होता है। प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें समग्र मातृशक्ति को लेकर उसे निरंतर आगे बढ़ाना है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वर्षों की दोषपूर्ण पद्धतियां सुधारी गयी है।

उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के माध्यम से हमने राष्ट्र की स्वतंत्रता का सम्मान किया है और 188 स्थानों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर व झारखंड जैसे प्रदेशों में महिला मोर्चा द्वारा विशेष कार्य किए गए हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमालय हम सब के लिए गौरव का केंद्र है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विजय की ओर निरंतर बढ़ेगी और और महिला मोर्चा की टीम पूरी तरह तैयार है।

महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि श्रीमती वानाती श्रीनिवासन ने हिंदी बोली को जिस तरह प्रेम दिया है पूरी जनता आपको वैसा ही प्रेम प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि एक ओर मां और बेटे जमानत पर हैं दूसरी ओर, प्रधानमंत्री की मां 10/10 के कमरे में रहती है। उन्होंने कहा कि धारा 370, राम मंदिर जैसे मुद्दों को उठाकर भाजपा ने जनता के मर्म की बात की।

कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए  प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, प्रियंका गांधी की शादी हिंदू से नहीं हुई है लेकिन उन के परिजन अपने को ब्राह्मण घोषित करने का प्रयास कर रहे हैं देश की जनता यह देख रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राहुल गांधी पप्पू बनना बंद करें और और जनता के मर्म को समझे। दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आज लड़ाई देश के जयचंदो से चल रही है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से पधारी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का उत्तराखंड आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जिसमें कब कहां कौन पद किसे दे दिया जाए उसे भी पता नहीं होता जिसे मिलता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश से 160 कार्यकर्ताओं में से 140 कार्यकर्ता देहरादून में पहुंची है । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मातृशक्ति के लिए दर्जनों योजनाएं लागू की गई है ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना की घोषणा की गई है लगभग एक लाख तक घोषणा के तहत अनुदान दिया जाएगा तथा 1500 से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने मातृशक्ति से आग्रह किया कि प्रदेश को संस्कृति एवं अध्यात्म की राजधानी बनाएं यह हम सब के लिए महत्वपूर्ण है ।

प्रदेश में शुरू की जायेगी मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना।
मुख्यमंत्री ने की घोषणा। योजना से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए घोषणा की कि प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना का शुभारम्भ किया जायेगा, इससे महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत महिलाओं को स्वरोजगार के लिये ऋण उपलब्ध कराने में आसानी होगी तथा उन्हें योजना के तहत तीस प्रतिशत अथवा एक लाख रूपये तक की सब्सिडी प्रदान की जायेगी। इससे बड़ी संख्या में महिलायें लाभान्वित होंगी। योजना का लाभ अविवाहित, तलाकशुदा, विकलांग आदि महिलायें प्राप्त कर सकेंगी, इसके लिये शहरी क्षेत्रों में महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी जो प्राप्त आवेदनों पर शीघ्रता से कार्यवाही कर आवेदकों को योजना के अन्तर्गत ऋण उपलब्ध करायेगी।

इस अवसर पर पूर्व  राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कांता नरगाड़े, रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोष, मंत्री रेखा आर्य, राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री सुप्रीत कौर, श्रीमती इंदु बाला गोस्वामी, श्रीमती दीप्ति  रावत, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नीतू दवास,  उत्तराखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी, लोकसभा सांसद श्रीमती राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सीमा द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, महापौर ऋषिकेश अनीता ममगई व राष्ट्रीय महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी गण और विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Pls clik

कोविड कहर से प्रभावित ड्राइवर -कंडक्टर-क्लीनर्स को मिला आर्थिक पैकेज

उदित नारायण की गढ़वाली फिल्म ़ ़ ़ ़ ़अब यादों में ही शेष

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *