नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश एम्स में भर्ती,जनाक्रोश रैली में भाजपा को घेरा

अविकल उत्त्तराखण्ड

ऋषिकेश/श्रीनगर। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को स्वास्थ्य खराब होने पर रविवार रात 9 बजे एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। गौरतलब है कि रविवार को श्रीनगर में आयोजित जनाक्रोश रैली के दौरान डॉ इंदिरा हतद्देश कुछ क्षणों के लिए बेहोश हो गई थीं। उन्हें रात 9 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। जहां संस्थान के वरिष्ठ कॉर्डियोलॉजिस्ट ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

श्रीनगर गढ़वाल में जनाक्रोश रैली में उमड़ा जन सैलाब
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि
चेहरा बदलने से नहीं धुलेंगे चार साल के पाप-प्रीतम


श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड की भाजापा सरकार के चार साल पूरे होने से चार दिन पहले आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी द्वारा श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित जनाक्रोश रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजापा सरकार पर जम कर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में पूरा शासन प्रशासन लकवा ग्रस्त हो रक्खा है।

उन्होंने कहा कि चार साल में भाजापा सरकार ने उत्तराखंड का बंटाधार कर दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में बेरोजगारी दर 22.3 प्रतिशत के सात देश में पहले पाय दान पर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त पड़ी हैं और इसका सबसे बड़ा खामियाजा महिलाओं को उठाना पड़ता है। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में चाहे उपनल कर्मी हों या तमाम विभागों में कार्यरत ठेका कर्मचारी सभी सरकार की उपेक्षा से आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था भी चौपट है और सरकार को उसकी कोई चिंता नही है।


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजापा की केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार दोनों को जनता से कोई सरोकार नहीं है इनको केवल चुनाव की चिंता सताती है । उन्होंने कहा कि आज देश की जनता महंगाई से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है , पेट्रोल डीज़ल के दामों में जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी की है उससे पूरे देश में हाहाकार मचा है और रसोई गैस की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी से तो घरों का चूल्हा जलना ही दुश्वार हो गया है।


रैली को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत ने राज्य की भाजापा सरकार पर पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाये बंद करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि 2022 में राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर बंद की गई योजनाओं को पुनः शुरू किया जाएगा।


सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में भाजापा के कुशाशन के खिलाफ प्रदेश में हर वर्ग के खिलाफ गुस्सा और आक्रोश है और उसी का प्रदर्शन आज की जनाक्रोश रैली में उमड़ा जन सैलाब है।


रैली में कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, एआईसीसी सचिव काज़ी निज़ामुद्दीन ,विधायक मनोज रावत, विधायक पुरोला राजकुमार, पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार , पूर्व विधायक डॉक्टर जीत राम आयरेन्द्र शर्मा, विजय सारस्वत, प्रदीप थपलियाल, आदि शामिल थे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *