लता दी ही नहीं आशा दी ने भी गाया था गढ़वाली फिल्म में.. जनमु कु साथ छाई

गढ़वाली गाने के अलावा आशा मंगेशकर ने गढ़वाली फिल्म जग्वाल के निर्माता पाराशर गौड़ की फिल्म के लिए भी गाया था हिंदी में गाना। फिल्म बनी नहीं और 38 साल पहले आशा मंगेशकर का “प्रतीक्षा” फिल्म के लिए गाना रिलीज नहीं हो पाया

काश, रिलीज़ हो जाता 38 साल पहले रिकॉर्ड हुआ आशा जी का वो गाना


विपिन बनियाल/अविकल उत्तराखंड


-ये 1983 में उस समय की बात है, जब पाराशर गौड़ पहली गढ़वाली फ़िल्म जग्वाल के ख्वाब को हकीकत में ढालने के लिए दौड़ भाग कर रहे थे। मुम्बई में वो कुछ ऐसे लोगों के सम्पर्क में आ गए, जिन्होंने गढ़वाली की जगह हिंदी में प्रतीक्षा फ़िल्म बनाने के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया।

देखिये आशा के गढ़वाली फिल्म से जुड़ाव की कहानी

इस क्रम में एक गाना आशा भोंसले से रिकॉर्ड कराया गया। मगर बाद में पाराशर गौड़ ने तय किया कि वो गढ़वाली फ़िल्म जग्वाल ही बनाएंगे। जग्वाल बनी और आशा जी की आवाज वाला वो शानदार गाना दुनिया के सामने नही आ पाया।

हालांकि, उत्तराखंडी सिनेमा का ये सौभाग्य है कि आशा जी ने बाद में एक गढ़वाली गाना गाया, जिसके बोल थे-जनमु कु साथ छाई, किले तिन तोड़ी। गीत संगीत कैलाश थलेड़ी का रहा। आशा जी के इन गानों की विस्तृत कहानी के लिए देखिये यू टयूब चैनल धुन पहाड़ की।

वरिष्ठ पत्रकार विपिन बनियाल

जब सुर कोकिला लता मंगेशकर ने गढ़वाली फ़िल्म के लिए गाना गाया, pls clik

…जब लता मंगेशकर ने गढ़वाली फ़िल्म रैबार में गाया गाना,देखिये वीडियो

आज फिर से भाजपा के हो जाएंगे काँग्रेस के विधायक राजकुमार

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *