फूलदेई- पर्वतों..घाटियों से मैदान तक बिखरी फूलदेई की खुशबू

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। प्रदेश में फूलदेई लोकपर्व की खास धूमधाम रही। पहाड़ के सुदूर अंचल से लेकर मैदान तंक स्कूली बच्चों व नौनिहालों ने फूलों की।खुशबू से सराबोर कर दिया। स्कूलों में फूलों की रंगोली बना सुख समृद्धि की कामना की गई। सीमांत चमोली जनपद के इलाके में मनाए गए फूलदेई पर्व की कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं-

इधर, राजनीतिक दल चुनाव परिणाम के बाद चिंतन,मनन,आरोप-प्रत्यारोप में उलझे हुए हैं। और दूसरी तरफ प्रदेश के स्कूलों व अन्य स्थानों पर फूलदेई लोकपर्व को मनाने की खबरें तेजी से दिखाई दी।

सोशल मीडिया में दुर्गम इलाकों में मनाए गए फूलदेई पर्व में बच्चों-बुजुर्ग से लेकर अभिभावकों व शिक्षक वर्ग की सहभागिता जोशो खरोश के साथ नजर आयी।

इस बार, शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में फूलदेई पर्व को पारंपरिक ढंग से मनाने के आदेश दिए थे। और इडके असर पूरे प्रदेश में नजर आया। फूलदेई पर्व कर इस विस्तार लेते रूप में कई संस्थाओं का भी विशेष योगदान देखा गया।आने वाले सालों में लोकपर्व फूलदेई कै कई अन्य अक्स सामने आएंगे।

फूलदेई …राजकीय जूनियर हाईस्कूल स्यारी-भेंटी, नन्दानगर, चमोली ।

Pls clik

फूलदेई- सत्ता की चौखट से गांवों की देहरी तक फूल ही फूल

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *