सीएम त्रिवेंद्र का बड़ा ऐलान, गैरसैंण होगी प्रदेश की तीसरी कमिश्नरी

गैरसैंण मंडल- चमोली,रुद्रप्रयाग,अल्मोड़ा व बागेश्वर

राजनीतिक निहितार्थ का अहम प्रशासनिक फैसला

अविकल उत्त्तराखण्ड

गैरसैंण। चुनावी साल में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक अहम फैसला किया है। राज्य गठन के 21वें साल में लिए गए फैसले के मुताबिक उत्त्तराखण्ड में अब तीन कमिश्नरी होंगी। तीसरा मंडल (कमिश्नरी) गैरसैंण को बनाया गया है।

Gairsain mandal

गैरसैंण मंडल में चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को किया शामिल किया गया है। प्रशासनिक कामकाज के लिहाज से त्रिवेंद्र सरकार के इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है। इस फैसले के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं।

अभी तक प्रदेश में गढ़वाल व कुमायूँ मंडल थे। इनके मुख्यालय क्रमशः पौड़ी व नैनीताल थे। गढ़वाल व कुमायूँ मंडल से दो दो जिले लेकर तीसरे गैरसैंण मंडल का गठन किया गया है। गढ़वाल मंडल से सीमांत चमोली व रुद्रप्रयाग व कुमायूँ मंडल से अल्मोड़ा व बागेश्वर को शामिल किया गया है।

Gairsain mandal

इस फैसले के बाद पौड़ी गढ़वाल मंडल में 5, कुमायूँ व गैरसैंण मंडल में 4-4 जिले होंगे।

पौड़ी गढ़वाल मंडल- उत्तरकाशी,टिहरी,देहरादून, पौड़ी व हरिद्वार

कुमायूँ मंडल- पिथौरागढ़,चंपावत,नैनीताल व उधमसिंहनगर

गैरसैंण मंडल- चमोली,रुद्रप्रयाग,अल्मोड़ा व बागेश्वर

Gairsain mandal
आज के ही दिन गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा हुई थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) की घोषणा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक संध्या व दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों व स्कूली छात्राओं ने भव्य कार्यक्रम प्रस्त ुत किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, मंत्रीगणों, विधायकगणों सहित अन्य लोगों ने भराड़ीसैंण में 1100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर चमोली जनपद के रैणी क्षेत्र में आपदा मृतकों की आत्मा शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखा गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतीकरण देने वाले सभी कलाकारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10-10 हजार रूपये देने एवं सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज गैरसैंण को 20 कम्प्यूटर देने की घोषणा की।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि आज गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा के एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतीकरण देने वाले सभी कलाकारों को विधानसभा अध्यक्ष कोष से 02-02 हजार रूपये देने की घोषणा की।

_ भराड़ीसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक माह में होगी टाउन प्लानर की की नियुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

_ नई बनाई गई नगर पंचायतों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने की 1–1 करोड़ धन राशि की घोषणा।

गैरसैंण ग्रीष्माकालीन राजधानी परिक्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की जायेगी।

Gairsain mandal

गैरसैंण ग्रीष्माकालीन राजधानी परिक्षेत्र में 20 हजार फलदार पेड़ लगाये जायेंगे।

राज्य के प्रत्येक महाविद्यालयों को 20-20 कम्यूटर दिये जायेंगे।

गैरसैंण के बजट की खास बातें,plss clik

त्रिवेंद्र सरकार के गैरसैंण बजट में रोजगार सृजन पर जोर,पेश किया बजट

आर्थिक सर्वेक्षण – आर्थिक गतिविधियों पर कोरोना के कुप्रभाव की छाया

कैबिनेट-पेंशन निर्धारण को मंत्री हरक के नेतृत्व में उपसमिति का गठन

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *