मंगलेश डबराल ने अलग पहचान बनायी-राज्यपाल

राज्यपाल व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा, नया संसद भवन भारत की समृद्धि  व प्रगति का सूचक


देहरादून।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित,  हिंदी के प्रख्यात लेखक, कवि और पत्रकार मंगलेश डबराल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि मंगलेश डबराल के निधन से हिंदी साहित्य जगत के साथ ही पत्रकारिता को भी बहुत बड़ी क्षति हुई है।  मंगलेश डबराल ने अपनी प्रतिभा से हिंदी साहित्य जगत में उच्च कोटी के साहित्यकार और कवि के रूप में अलग पहचान बनाई। उनकी अद्भुत साहित्यिक रचनाओं के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।

राज्यपाल व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा, नया संसद भवन भारत की समृद्धि  व प्रगति का सूचक

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से नए संसद भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नये संसद भवन के शिलान्यास पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सभी संसद सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने कहा कि नया संसद भवन नये भारत की शक्ति, समृद्धि और प्रगति का सूचक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोकतंत्र का यह मंदिर भारत की महान संवैधानिक परम्पराओं को और अधिक मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नये संसद भवन के शिलान्यास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, लोकसभा अध्यक्ष और सभी सांसदगणों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की संकल्प शक्ति से नए भारत का निर्माण हो रहा है। शक्तिशाली और समृद्ध राष्ट्र के रूप में पूरे विश्व में पहचान बनी है।

नया संसद भवन निश्चित रूप से हमारे गौरवशाली लोकतंत्र के अनुरूप होगा। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से नये संसद भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Uttarakhand news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *