आयुष्मान – मुफ्त इलाज पर 10 अरब से अधिक खर्च कर चुकी है सरकार

– 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा

– मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं 10 अरब से अधिक

– प्रदेश में अब तक बन चुके हैं 48.82 लाख आयुष्मान कार्ड

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून । प्रदेश में चल रही आयुष्मान योजना के अंतर्गत अभी तक 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। और इस सब में प्रदेश सरकार की 10 अरब से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

प्रदेश भर में अभी तक 48.82 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इस सेवा पर प्रदेश सरकार का अभी तक 10 अरब से अधिक खर्च हो चुका है।

जनपद लाभार्थी उपचार पर खर्च
अल्मोड़ा 13139 21,24,37,330
बागेश्वर 5979 8,38,61,194
चमोली 19220 32,34,19,595
चंपावत 7146 12,06,66,206
देहरादून 178755 3,30,83,50,958
हरिद्वार 104533 2,20,41,00,615
नैनीताल 51944 68,89,18,652
पौड़ी गढ़वाल 50602 82,51,66,285
पिथोरागढ़ 15920 17,18,20,595
रूद्रप्रयाग 10980 21,55,09,524
टिहरी 36281 67,30,14,567
उधम सिंह नगर 87418 1,40,08,81,552
उत्तरकाशी 19428 36,71,15,546

Dhami Government has spent more than 10 billion on free treatment under Ayushman

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *